• Sun. May 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

साहित्य और डिजिटल दुनिया का संगम: रायबरेली में ‘इन्फ्लुएंसर्स अवार्ड’ व ‘काव्यांजलि’ का भव्य आयोजन

ByTen News One Desk

Feb 1, 2026
68 Views

साहित्य और डिजिटल दुनिया का संगम: रायबरेली में ‘इन्फ्लुएंसर्स अवार्ड’ व ‘काव्यांजलि’ का भव्य आयोजन


टेन न्यूज ii 01 फरवरी 2026 ii वसीम खान ब्यूरो,
रायबरेली
रायबरेली शहर में रोट्रैक्ट क्लब रायबरेली एलाइट के तत्वावधान में इन्फ्लुएंसर्स एंड कंटेंट क्रिएटर्स अवार्ड सेरेमनी तथा काव्यांजलि कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। एक स्थानीय होटल में आयोजित यह समारोह डिजिटल युग की रचनात्मकता और पारंपरिक साहित्य का अनूठा संगम साबित हुआ।

कार्यक्रम में 1,000 से लेकर 10 लाख तक फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स ने हिस्सा लिया। आयोजन पूरी तरह निःशुल्क रहा, जिससे उभरती प्रतिभाओं को खुला मंच मिला। आयोजकों ने बताया कि उद्देश्य ऐसे क्रिएटर्स को पहचान दिलाना है, जो निरंतर कार्य करने के बावजूद आर्थिक अवसरों और ब्रांड सहयोग से वंचित रह जाते हैं। इस पहल से व्यावसायिक संस्थानों और रचनाकारों के बीच नए रोज़गार के रास्ते खुलने की उम्मीद है।

साहित्यिक संध्या ‘काव्यांजलि’ कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। अंतरराष्ट्रीय शायर मोहम्मद मारूफ़ ख़ान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। हसन रायबरेलवी, नाज़ प्रतापगढ़ी, रामबाबू रस्तोगी, लाइक अंसारी और शम्सुद्दीन अज़हर ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन नीरज पांडेय ने प्रभावशाली ढंग से किया।

इसी अवसर पर रोट्रैक्ट क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी हुआ, जिसमें तारिक़ ख़ान अध्यक्ष और मोहित वर्मा सचिव बने। आयोजकों ने इसे युवाओं को मंच देने की सार्थक पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!