कन्नौज में 36 केंद्रों पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, 1996 मरीजों को मिला लाभ अपर जिलाधिकारी ने तहसील का किया औचक निरीक्षण साफ-सफाई, जनसुनवाई व अभिलेखों के रख-रखाव पर दिए आवश्यक निर्देश सपा के राज्य सभा संसद प्रयोगशाला का किया उद्घाटन दो बाइक के आमने-सामने भिड़ंत मे पांच घायल तीन रेफर इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल, रायबरेली में ‘जन चौपाल’ का आयोजन
---Advertisement---

चौहान गुट की मासिक बैठक संपन्न, 24 मार्च को होली मिलन समारोह होगा

By Ten News One Desk

Published on:

20 Views

चौहान गुट की मासिक बैठक संपन्न, 24 मार्च को होली मिलन समारोह होगा

टेन न्यूज़ | 01 फरवरी 2026 ii  रिपोर्ट: वसीम खान, ब्यूरो, रायबरेली

ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल के चौहान गुट की मासिक बैठक शहर के सुपर मार्केट स्थित पायल होटल में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष जी.सी. सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष मो. उमर ने किया। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संगठनात्मक अनुशासन पर भी जोर दिया गया। अनुपस्थित पदाधिकारियों की जानकारी लेते हुए कड़ी नाराज़गी जताई गई। प्रांतीय अध्यक्ष ने युवा जिला कमेटी एवं नगर कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की।

उन्होंने निर्देश दिया कि आगामी 1 मार्च की बैठक से पहले नई कमेटियों की सूची प्रस्तुत की जाए तथा सभी पदाधिकारी अगली बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, तभी कमेटियों को पुनः बहाल किया जाएगा।

संगठन विस्तार के तहत डॉ. रमेश चंद्र चौरसिया और जय चंद्र प्रसाद पांडे को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि चंदन सोनी को खीरों व्यापार मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भव्य होली मिलन समारोह की तिथि 24 मार्च 2026, मंगलवार तय की गई। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो रिपोर्ट — वसीम खान

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment