• Sun. May 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बरेली में अन्नमाघ पूर्णिमा पर इस प्राचीन शिव मंदिर में विशाल भंडारा, संतों ने लिया आशीर्वाद

ByTen News One Desk

Feb 1, 2026
76 Views

बरेली में अन्नमाघ पूर्णिमा पर इस प्राचीन शिव मंदिर में विशाल भंडारा, संतों ने लिया आशीर्वाद


टेन न्यूज़ ii 01 फरवरी 2026 ii राकेश कुमार/रामवीर,
फरीदपुर, बरेली।

अन्नमाघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद बरेली के ग्राम रूपापुर बडैपुरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाबा पर्वत मुनि महाराज जी ने इस शुभ पर्व पर मौन व्रत धारण करते हुए 18 दिनों तक अन्न त्याग का कठोर संकल्प लिया। उनके इस तप और त्याग के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया।

भंडारे में संत समाज के साथ-साथ क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। दूर-दूर से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

श्रद्धालुओं ने बाबा पर्वत मुनि महाराज जी के अटूट संकल्प और तपस्या की सराहना करते हुए भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। आयोजन में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा, जिससे व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही।
रिपोर्टर: राकेश कुमार रामवीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!