• Sun. May 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा में ‘दिल्ली बाजार 99 स्टोर’ का धमाकेदार ऑफर, ₹99 की खरीद पर मुफ्त कप

ByTen News One Desk

Feb 1, 2026
193 Views

मीरानपुर कटरा में ‘दिल्ली बाजार 99 स्टोर’ का धमाकेदार ऑफर, ₹99 की खरीद पर मुफ्त कप


टेन न्यूज़ ii 01 फरवरी 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहाँपुर)।

महंगाई के दौर में आम लोगों को राहत देने वाली पहल के तहत कस्बे के इस्लाम नगर चौराहा स्थित ‘दिल्ली बाजार 99 स्टोर’ ने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर शुरू किया है। स्टोर पर घरेलू उपयोग का लगभग हर सामान मात्र ₹99 में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे खरीददारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

ग्राहकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्टोर प्रबंधन ने एक विशेष योजना की घोषणा की है। अब ₹99 के किसी भी आइटम की खरीद पर ग्राहकों को एक आकर्षक कप (प्याली) बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है। इस ऑफर की जानकारी मिलते ही सुबह से ही स्टोर पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।

एक ही छत के नीचे जरूरत का सामान
स्टोर में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विविध श्रेणियों के उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। यहां क्रॉकरी, प्लास्टिक वेयर, गिफ्ट आइटम और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की भरपूर रेंज मौजूद है। सुंदर कप-प्लेट, बाउल, बाल्टियां, मग, टब, स्टूल, झाड़ू-मॉप, दीवार घड़ियां, बेल्ट तथा बच्चों के कपड़े जैसे कई आकर्षक उत्पाद ग्राहकों को लुभा रहे हैं।

स्टोर संचालक के अनुसार उनका उद्देश्य कम कीमत में अच्छी गुणवत्ता का सामान उपलब्ध कराना है। “हमसे सस्ता कहीं नहीं” के दावे के साथ यह स्टोर क्षेत्र में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

पता: इस्लाम नगर चौराहा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास, मीरानपुर कटरा
संपर्क: 7905387780, 7393048195

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!