• Mon. May 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जल निगम की लापरवाही से नगलापृथ्वी नगरिया का मुख्य मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में रोष

ByTen News One Desk

Feb 4, 2026
99 Views

जल निगम की लापरवाही से नगलापृथ्वी नगरिया का मुख्य मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में रोष


टेन न्यूज़ ii 04 फरवरी 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

विकास कार्यों में लापरवाही का खामियाजा ग्राम नगलापृथ्वी नगरिया के ग्रामीण भुगत रहे हैं। जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने के नाम पर गांव के मुख्य मार्ग और मंदिर के पास की सड़क को खोदकर लंबे समय से अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार पाइपलाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढों को अब तक भरा नहीं गया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी मिट्टी और बिखरी ईंटें दुर्घटनाओं को दावत दे रही हैं। यह मार्ग गांव का प्रमुख रास्ता है, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और पैदल राहगीर रोज गुजरते हैं। मंदिर के समीप स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है।

ग्रामवासियों ने विभागीय उदासीनता और ठेकेदार की लापरवाही पर कड़ी नाराज़गी जताई है। उनका कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर महीनों तक सड़क को बदहाल छोड़ देना गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जल निगम के उच्च अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!