• Mon. May 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

श्री रामचंद्र मिशन के स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Feb 4, 2026
64 Views

श्री रामचंद्र मिशन के स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण


टेन न्यूज़ ii 04 फरवरी 2026 ii डीपी सिंह# डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुर
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह तथा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र के साथ श्री रामचंद्र मिशन के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 12 फरवरी से 02 मार्च तक आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एनएचआई के अभियंता को सड़क एवं डिवाइडर संबंधी कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही फायर सेफ्टी एवं विद्युत सुरक्षा मानकों की जांच सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आरसी मिशन परिसर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने तथा आरओ टैंक के पानी की गुणवत्ता की जांच कराने को भी कहा गया।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी यातायात को विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अभियंता को समारोह अवधि 10 फरवरी से 5 मार्च तक आरसी मिशन में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को 10 फरवरी तक समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने मंडी रोड स्थित अहमदपुर रेती क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और नगर आयुक्त को सड़क किनारे जमा कीचड़ हटवाकर स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!