कन्नौज दौरे पर अखिलेश यादव, तिर्वा में खेल कॉम्प्लेक्स का वादा

टेन न्यूज़ !! ०७ फरवरी २०२६ !! रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज पहुंचे। तय समय से करीब डेढ़ घंटा देरी से तिर्वा पहुंचे सपा सुप्रीमो ने यहां कई कार्यक्रमों में भाग लिया और दिवंगत पार्टी समर्थकों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
डीएन कॉलेज परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर तिर्वा में देश का बेहतरीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा और कन्नौज के लोगों को अंतरराष्ट्रीय मैच मुफ्त में दिखाने की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने SIR प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नई पीढ़ी को वोटर लिस्ट में उलझाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई से ध्यान हटाने के लिए जनता को भटकाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी को कोई खतरा नहीं, बीजेपी ने खतरा पैदा कर दिया है देश के सामने, 500 मिलियन डॉलर का व्यापार दे दिया।”
इसके साथ ही फिल्म और ओटीटी कंटेंट, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, कानून व्यवस्था, सड़कों की बदहाली और लापता लोगों के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा।
PDA समाज के लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सपा विकास और सामाजिक न्याय की राजनीति करती है। देर शाम वे लखनऊ के लिए रवाना हुए






