• Tue. Apr 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा में बिजली विभाग की सख्ती, बकायेदारों के कटे कनेक्शन

ByTen News One Desk

Feb 7, 2026
58 Views

मीरानपुर कटरा में बिजली विभाग की सख्ती, बकायेदारों के कटे कनेक्शन



टेन न्यूज़ !! ०७ फरवरी २०२६ !! रिपोर्ट : पप्पू अंसारी, लोकेशन: शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जनपद के थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र में बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए विद्युत विभाग ने सख्त अभियान चलाया। अवर अभियंता विपुल कुमार के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जांच कर बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की।

अभियान के दौरान जिन उपभोक्ताओं पर ₹5000 से अधिक बकाया पाया गया, उनके बिजली कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काट दिए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

कुछ उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी देते हुए निर्धारित समय में बकाया जमा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने साफ किया कि समय सीमा पार होने पर बिना सूचना स्थायी विच्छेदन किया जाएगा।

अभियान में मुकेश यादव, वीरेंद्र गंगवार, सर्वेश गंगवार, अमन खान, शुभम, मीटर रीडर सोहेल खान और लाइनमैन अंकित सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की है।

जेई विपुल कुमार ने बताया कि राजस्व वसूली के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!