अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग न्यूज़ :शाहजहांपुर प्रशासन की कटरा में NDPS एक्ट के तहत आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, खरीद-फरोख्त पर रोक जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश तिलहर थाने में अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

जनसुनवाई में एसपी कन्नौज ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

By Ten News One Desk

Published on:

34 Views

जनसुनवाई में एसपी कन्नौज ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

टेन न्यूज़ !! ०७ फरवरी २०२६ !!  रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज

कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, धोखाधड़ी समेत अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिन पर एसपी ने संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लिया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने संबंधित प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को आदेशित किया कि मामलों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि शिकायतकर्ताओं को उनके प्रकरण की प्रगति और निस्तारण की जानकारी समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाए।

एसपी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, जिससे फरियादियों को त्वरित राहत मिल सके।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!