• Sat. May 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा क्षेत्र में बंदर खाना ले गया तो पति का फूटा गुस्सा, पत्नी को पीटकर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

ByTen News One Desk

Feb 7, 2026
184 Views

कटरा क्षेत्र में बंदर खाना ले गया तो पति का फूटा गुस्सा, पत्नी को पीटकर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज


टेन न्यूज ii 07 फरवरी 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा क्षेत्र के ग्राम इंद्रपुर से घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घर में रखा खाना बंदर उठा ले जाने की मामूली बात पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम इंद्रपुर निवासी सरोजनी पत्नी विजेंद्र ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि घर में रखा भोजन अचानक बंदर उठा ले गए थे। कुछ देर बाद जब उसका पति विजेंद्र घर लौटा तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। आरोप है कि यह बात सुनते ही विजेंद्र आपा खो बैठा और गाली-गलौज करते हुए पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करने लगा।

पीड़िता के अनुसार मारपीट के दौरान आरोपी पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और जबरन घर से बाहर निकाल दिया। दहशत में आई महिला किसी तरह थाने पहुंची और पूरी घटना की तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और घर से निकालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

थाना प्रभारी के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!