अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग न्यूज़ :शाहजहांपुर प्रशासन की कटरा में NDPS एक्ट के तहत आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, खरीद-फरोख्त पर रोक जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश तिलहर थाने में अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

रायबरेली में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बैनर पर पोती गई कालिख, लिखा गया ‘गद्दार’

By Ten News One Desk

Published on:

30 Views

रायबरेली में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बैनर पर पोती गई कालिख, लिखा गया ‘गद्दार’

पोस्टर विवाद के बीच शहर में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

टेन न्यूज़ ii 08 फरवरी 2026 ii वसीम खान ब्यूरो,
रायबरेली। शहर में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े पोस्टरों को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसी विवाद के बीच शहर में लगे बैनरों पर अराजक तत्वों द्वारा कालिख पोतने की घटना सामने आई है, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।

जानकारी के अनुसार, बीते दिन शहर के विभिन्न स्थानों पर राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक नारे लिखे पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। इन पोस्टरों में “नकली गांधी श्री राहुल गांधी” और “गद्दार कौन?” जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया था। बताया जा रहा है कि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसी तरह का पोस्टर साझा किया था, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

शनिवार सुबह शहर के कई इलाकों में लगे इन्हीं बैनरों पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के चेहरे पर कालिख पोती हुई मिली। साथ ही पोस्टर पर मंत्री को संबोधित करते हुए ‘गद्दार’ भी लिख दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!