अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग न्यूज़ :शाहजहांपुर प्रशासन की कटरा में NDPS एक्ट के तहत आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, खरीद-फरोख्त पर रोक जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश तिलहर थाने में अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के 6 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
---Advertisement---

हनी ट्रैप के जरिए किसान से लाखों की वसूली का आरोप, दरोगा-सिपाही समेत चार पर मुकदमा

By Ten News One Desk

Published on:

38 Views

हनी ट्रैप के जरिए किसान से लाखों की वसूली का आरोप, दरोगा-सिपाही समेत चार पर मुकदमा

टेन न्यूज़ ii 10 फरवरी 2026 ii @डेस्क न्यूज़
मथुरा। जिले के फराह थाने में तैनात एक दरोगा और सिपाही पर ग्राम प्रधान व एक महिला के साथ मिलकर कथित हनी ट्रैप रचने और एक संपन्न किसान से लाखों रुपये की वसूली करने का गंभीर आरोप सामने आया है।

मामले को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने जांच के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों, ग्राम प्रधान और महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं।

ऐसे रचा गया कथित जाल
पीड़ित किसान के अनुसार, उसे एक महिला ने बातचीत के बहाने एक कमरे में बुलाया। वहां निजी मुलाकात के दौरान छिपकर वीडियो बना लिया गया। इसी बीच अचानक पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसान पर दुष्कर्म का आरोप लगाने की बात कहकर जेल भेजने की धमकी दी गई।

बताया जा रहा है कि कुछ ही देर बाद संबंधित ग्राम प्रधान भी वहां पहुंच गया और पुलिसकर्मियों से किसान को “अपना आदमी” बताते हुए मामला निपटाने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद दरोगा ने कथित रूप से पांच लाख रुपये लेकर समझौता कर दिया और किसान को छोड़ दिया गया।

सीधे कप्तान के पास पहुंचा किसान
थाने से छूटने के बाद किसान सीधे मथुरा के पुलिस कप्तान के पास पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की शिकायत की। उसने खुद को साजिश के तहत फंसाकर ब्लैकमेल करने और पैसे वसूलने का आरोप लगाया।

एसएसपी ने कराई जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच अपने स्तर से कराई। प्रारंभिक जांच में हनी ट्रैप के जरिए उगाही की साजिश की पुष्टि होने के बाद फराह थाने के दरोगा, सिपाही, ग्राम प्रधान और संबंधित महिला के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी इस प्रकरण को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!