• Wed. Oct 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गणेश शोभायात्रा को लेकर शाहजहांपुर पुलिस अलर्ट, मार्ग का निरीक्षण कर कसे सुरक्षा इंतजाम

ByTen News One Desk

Oct 7, 2026
3 Views

गणेश शोभायात्रा को लेकर शाहजहांपुर पुलिस अलर्ट, मार्ग का निरीक्षण कर कसे सुरक्षा इंतजाम


टेन न्यूज ।। 07 अक्टूबर 2026 ।। डीपी सिंह@ डेस्क

शाहजहांपुर। आगामी 8 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित गणेश भगवान की शोभायात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना शुरू कर दिया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ संयुक्त रूप से शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने गांधीगंज से खिरनीबाग रामलीला मैदान तक शोभायात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान शोभायात्रा के दौरान आने वाली संभावित व्यवस्थाओं और संवेदनशील स्थानों को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई।

क्षेत्राधिकारी नगर और सिटी मजिस्ट्रेट ने कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि शोभायात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए निर्धारित पिकेट और ड्यूटी प्वाइंटों पर पुलिस बल की समय से तैनाती सुनिश्चित की जाए।

संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और शोभायात्रा के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।

पुलिस एवं प्रशासन की ओर से शोभायात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!