• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बाजितपुर में खाटू श्याम संध्या भजन का भव्य आयोजन, फीता काटकर हुआ शुभारंभ

ByTen News One Desk

Feb 17, 2026
46 Views

बाजितपुर में खाटू श्याम संध्या भजन का भव्य आयोजन, फीता काटकर हुआ शुभारंभ


टेन न्यूज़ ii 17 फरवरी 2026 ii नेमसिंह शस्त्री ब्यूरो, b
हाथरस।

जनपद हाथरस के ब्लॉक सिकंद्राराऊ क्षेत्र के कस्बा बाजितपुर में खाटू श्याम संध्या भजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव सिंह प्रधान (जिला अध्यक्ष, लोधी महासभा हाथरस) एवं मोहित बघेल (जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा) ने वीरेंद्र सिंह चौहान के साथ फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान बाजितपुर कस्बे में आकर्षक और मनमोहक झांकियां निकाली गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु डीजे के साथ झूमते और थिरकते नजर आए। पूरे कस्बे में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के आयोजन में शंकर दादा, धर्मेंद्र लोधी, राजेंद्र राजपूत, चंद्रभान गुप्ता, हरिओम राजपूत, विनोद चोटी वाले, सोनू गुप्ता, शिवलाल जी, भोले राजपूत, प्रेम सन्यासी शंकर, पिंटू, दादा, रामू राजपूत, तेज सिंह, शशिकांत, पवन, नरेंद्र, गजेंद्र सहित समस्त बाजितपुर वासियों का सराहनीय सहयोग रहा।

इस अवसर पर आए हुए अतिथियों — शिव सिंह प्रधान, मोहित बघेल, उमाशंकर गुप्ता, रिंकू बघेल, योगेंद्र राजपूत, नेमसिंह पत्रकार, महेंद्र सिंह नेताजी, धांधू सिंह प्रधान, अवधेश राजपूत, राजकुमार गौतम आदि — को फूल-माला, पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे सामाजिक व धार्मिक एकता का प्रतीक बताया।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!