• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मेगा क्रेडिट कैंप में लाभार्थियों को 14.27 करोड़ का ऋण स्वीकृति पत्र वितरित

ByTen News One Desk

Feb 23, 2026
36 Views

मेगा क्रेडिट कैंप में लाभार्थियों को 14.27 करोड़ का ऋण स्वीकृति पत्र वितरित


टेन न्यूज़ !! २३ फरवरी २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया विकास खंड सभागार में अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव सिंह की अध्यक्षता में मेगा क्रेडिट कैंप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत लाभान्वित युवाओं को संबोधित करते हुए किया गया।

अग्रणी जिला प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के माध्यम से युवा स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।

साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमवाईएसवाई) की विस्तृत जानकारी भी दी। खंड विकास अधिकारी आदित्य तिवारी ने कैंप की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन जिले में निरंतर होने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक उद्यमियों को विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ मिल सके।

ए.आर. कोऑपरेटिव द्वारा भी उद्यमियों से संवाद स्थापित कर उनके ऋण के उद्देश्य की जानकारी ली गई तथा स्वीकृति मिलने पर उन्हें बधाई दी गई। इस अवसर पर कुल 114 लाभार्थियों को ₹14,27,00,000 (चौदह करोड़ सत्ताईस लाख रुपये) के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इनमें से 52 लाभार्थी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत थे, जिन्हें ₹2,15,00,000 (दो करोड़ पंद्रह लाख रुपये) की राशि स्वीकृत की गई।

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत भी कई उद्यमियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। मेगा क्रेडिट कैंप के माध्यम से जनपद में स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!