• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर तहसील में बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Feb 26, 2026
119 Views

तिलहर तहसील में बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज़ !! २६ फरवरी २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम सदानंद सरोज को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव एवं महासचिव राहुल देव सागर के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए और न्यायिक व प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई।

अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव ने कहा कि राजस्व नायब कोर्ट में प्रतिदिन नियमित रूप से न्यायिक कार्य होना चाहिए, ताकि वादकारियों को समय पर न्याय मिल सके। महासचिव राहुल देव सागर ने आरोप लगाया कि अधिकांश राजस्व न्यायालय बिना पूर्व सूचना के बंद रहते हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि गैर-विधिक तरीके से नामांतरण संबंधी पत्रावलियां लेखपालों को सौंप दी जाती हैं, जिससे नामांतरण के नाम पर अवैध धन उगाही की शिकायतें सामने आ रही हैं।

इसके अलावा तहसील परिसर में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग करते हुए आरओ मशीनें ठीक कराने की बात कही गई।

एसडीएम सदानंद सरोज ने अधिवक्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!