• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कोतवाली कन्नौज में प्रभारी निरीक्षक आवास का उद्घाटन, डीआईजी ने किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Feb 26, 2026
45 Views

कोतवाली कन्नौज में प्रभारी निरीक्षक आवास का उद्घाटन, डीआईजी ने किया निरीक्षण


टेन न्यूज़ !! २६ फरवरी २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज। हरीश चन्दर, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र कानपुर ने 25 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली कन्नौज में प्रभारी निरीक्षक हेतु निर्मित नवनिर्मित आवास का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक कन्नौज भी उपस्थित रहे।

उद्घाटन के उपरांत अधिकारियों ने नवनिर्मित आवास का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को परिसर की साफ-सफाई एवं नियमित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है, जिससे उनके मनोबल और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आवासीय परिसर की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार की सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!