• Thu. Apr 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एक दिवसीय जमुनापारी बकरी मेले का हुआ आयोजन, संरक्षण व संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए पशुपालकों को दी गई आधुनिक सलाह व जानकारी

ByTen News One Desk

Feb 28, 2026
27 Views

एक दिवसीय जमुनापारी बकरी मेले का हुआ आयोजन, संरक्षण व संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए पशुपालकों को दी गई आधुनिक सलाह व जानकारी


टेन न्यूज़ !! २८ फरवरी २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। विकास खंड अजीतमल की ग्राम पंचायत मलगवा रामनगर में जमुनापारी बकरियों के सुधार एवं संरक्षण योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जमुनापारी बकरी मेले का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पशु चिकित्सा अधिकारी अजीतमल डॉ. उमेश राजपूत ने की।

मेले का मुख्य उद्देश्य जमुनापारी नस्ल की बकरियों के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ पशुपालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों की जानकारी प्रदान करना रहा। इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा पशुपालकों को उन्नत नस्ल चयन, पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन, समय-समय पर टीकाकरण तथा आधुनिक पालन विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

मेले में मलगवा, रामनगर, पचदेवरा, भीखमनगर, सिकरोड़ी, मलगवा मंदिर, बाबरपुर, अजीतमल, अहेरीपुर सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में पशुपालकों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। पशुपालकों ने जमुनापारी नस्ल की बकरियों के पालन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में विशेष रुचि दिखाई।

पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने पशुपालकों से वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जमुनापारी बकरी पालन ग्रामीण क्षेत्रों में आय बढ़ाने का सशक्त एवं लाभकारी माध्यम बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!