• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में कौमी एकता की मिसाल, होली पर होगा कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन

ByTen News One Desk

Mar 1, 2026
166 Views

तिलहर में कौमी एकता की मिसाल, होली पर होगा कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन


टेन न्यूज़ !! ०१ मार्च २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर । नगर में होली के पावन अवसर पर एक बार फिर कौमी एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिलेगी। तिलहर के मोहल्ला हिंदू पट्टी निवासी श्री शिव मुरारी सहाय (आईपीएस) की ड्योढ़ी पर वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी 6 मार्च को भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया जायेगा ।

कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे । रंगों के इस पर्व पर जहां एक ओर अबीर-गुलाल उड़ाए जायेगा , वहीं दूसरी ओर कविता और शायरी की शानदार प्रस्तुतिया समां बांदेंगी। कवि होली के रंग, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे पर रचनाएं प्रस्तुत करेंगे, तो शायर अपनी ग़ज़लों और नज़्मों से महफिल को खुशनुमा बनाएंगे।

यह आयोजन पिछले कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में सभी धर्मों और वर्गों के लोग एक साथ बैठकर साहित्य और संस्कृति का आनंद लेते नजर आएगे।

आयोजकों ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं और नई पीढ़ी को भाईचारे का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!