• Tue. Jul 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रेलर की टक्कर से ट्रक कंडक्टर की मौत

ByTen News One Desk

Mar 1, 2026
97 Views

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रेलर की टक्कर से ट्रक कंडक्टर की मौत


टेन न्यूज़ !! ०१ मार्च २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद से एक बड़ी और बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने खौफनाक सड़क हादसे को जन्म दे दिया।

यह भीषण दुर्घटना सौरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 157 पर हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही एक प्राइवेट डबल-डेकर स्लीपर बस हाईवे पर खड़ी थी। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों की भिड़ंत से तेज धमाके की आवाज गूंजी और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में ट्रक के कंडक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बस में सवार करीब पांच यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा (UPEIDA) की टीम और सौरिख पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया। पुलिस और बचाव दल ने घायलों को बाहर निकालकर तत्काल सौरिख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और खड़े वाहन के पीछे पर्याप्त संकेत न होने की संभावना जताई जा रही है।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!