वार्ड नंबर 51 से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी चौधरी सुरेंद्र सिंह का जनता के नाम संदेश

टेन न्यूज़ !! ०१ मार्च २०२६ !! रामवीर/राकेश कुमार, फरीदपुर/बरेली
फरीदपुर। वार्ड नंबर 51 से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी एवं भारतीय किसान यूनियन से जुड़े चौधरी सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्र की जनता के नाम अपना संदेश जारी किया है। साथ ही आमजन को रंगोत्सव पर्व होली की बधाई भी दी !
चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वह लंबे समय से जनता के हितों और समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं। उनका उद्देश्य क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना और आम लोगों की मूलभूत समस्याओं—सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य—का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराना है।
उन्होंने कहा, “जनता से जुड़े हर छोटे-बड़े मुद्दे को उठाना और उसका समाधान कराना मेरी प्राथमिकता रही है। इसी विश्वास और सहयोग के बल पर मैं फरीदपुर वार्ड नंबर 51 से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने का निर्णय ले रहा हूं।”
चौधरी सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार जनता उनका पूर्ण सहयोग करेगी और उन्हें सफल बनाकर क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी सौंपेगी।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि चुने जाने पर वह पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करेंगे तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।






