बार एसोसिएशन छिबरामऊ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

टेन न्यूज़ !! १० मार्च २०२६ !! रिपोर्टर: नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन: छिबरामऊ (कन्नौज)
जनपद कन्नौज की तहसील छिबरामऊ में बार एसोसिएशन छिबरामऊ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह,
नरेन्द्र कुमार झा जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, कन्नौज के मुख्य अतिथ्य एवं अनुराग पांडेय, एडवोकेट उपाध्यक्ष बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश, के विशिष्ट आतिथ्य व,न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारीगणों की उपस्थिति मैं न्यायालय प्रांगण छिबरामऊ में संपन्न हुआ
जिसमें नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे सहित कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया
समस्त कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी छिबरामऊ, सिविल जज छिबरामऊ. बार एसोसिएशन कार्यकारिणी सदस्यों सहित सैकड़ो की तादात में अधिवक्ता गढ़ उपस्थित रहे
समस्त कार्यक्रम उल्लास एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ
टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट






