• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत

ByTen News One Desk

Mar 11, 2026
88 Views

शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत


टेन न्यूज़ !! ११ मार्च २०२६ !! डेस्क @ अमुक सक्सेना

शाहजहांपुर। जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना जलालाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे पर सुगसुगी गांव के पास हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार और बस के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी और यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतकों की पहचान कराने का प्रयास भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *