ऑटो पलटने से छह सवारियां घायल, स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे दो भाई सड़क हादसे में घायल, एक रेफर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम चुनावी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले और फायरिंग का आरोप; कई घायल दहेज के लिए हैवान बना पति, मायके पहुंच पत्नी पर चाकू से किया हमला
---Advertisement---

ऑटो पलटने से छह सवारियां घायल, स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया

By Ten News One Desk

Published on:

3 Views

ऑटो पलटने से छह सवारियां घायल, स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया

टेन न्यूज़ ii 16 मार्च 2026 ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल
औरैया। थाना फफूँद क्षेत्र के मुरादगंज मार्ग तिराहे के पास रविवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को ऑटो से बाहर निकाला।

हादसे में घायल सभी लोग गनू के पुरवा के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों में स्वाति (15 वर्ष), नरेश (25 वर्ष), सुमन (18 वर्ष), सरोजनी (40 वर्ष) और खुशबू (20 वर्ष) सहित कुल छह लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सड़क पर पलटे ऑटो को हटवाकर यातायात सुचारू कराया, जिससे कुछ देर बाद आवागमन सामान्य हो गया।

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मुरादगंज तिराहे पर ऑटो पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर सड़क पर यातायात सामान्य करा दिया गया है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!