• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे दो भाई सड़क हादसे में घायल, एक रेफर

ByTen News One Desk

Mar 16, 2026
32 Views

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे दो भाई सड़क हादसे में घायल, एक रेफर


टेन न्यूज़ ii 16 मार्च 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
*औरैया।* अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भीखेपुर ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार सलमान पुत्र डॉ. शहजाद (उम्र 25 वर्ष) निवासी बोदला चौराहा, आगरा शनिवार सुबह उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देने अजीतमल आया था। उसके साथ उसका छोटा भाई रिहान पुत्र शहजाद (उम्र 19 वर्ष) भी आया हुआ था।

परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों भाई बाइक से अपने घर आगरा वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भीखेपुर ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अजीतमल लाया गया।

यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सलमान की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि रिहान का उपचार सीएचसी में किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *