मीरानपुर कटरा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार सब्जी विक्रेता की मौत, चालक से मारपीट मॉडलिंग करने बाली प्रियंका बहरीन में फंसने के बाद तिलहर अपने निवास पहुंची तिलहर,पालिका बोर्ड में सविता वर्मा समेत पांच सदस्य नामित कन्नौज में श्रमिकों का प्रदर्शन, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन नेशनल हाईवे पर दो सड़क हादसे: बैलगाड़ी व ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर, दो लोग घायल
---Advertisement---

मीरानपुर कटरा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार सब्जी विक्रेता की मौत, चालक से मारपीट

By Ten News One Desk

Published on:

1 Views

मीरानपुर कटरा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार सब्जी विक्रेता की मौत, चालक से मारपीट

टेन न्यूज़ !! १८ मार्च २०२६ !! पप्पू अंसारी,मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे ग्राम शेरपुर बतलैया के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने पीछे से ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार सब्जी विक्रेता निसार अली (41 वर्ष) पुत्र शब्बीर अली, निवासी ग्राम खड़खड़ी की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निसार अली रोजाना की तरह सुबह-सुबह कटरा सब्जी मंडी से सब्जी लेने जा रहे थे। इसी दौरान शाहजहांपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो और कार दोनों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार को भी काफी नुकसान पहुंचा।

हादसे के बाद स्थिति और बिगड़ गई, जब कार सवार लोगों ने ऑटो चालक वाजिद अंसारी पुत्र हशमतुल्लाह अंसारी, निवासी बतलैया के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में वाजिद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को 108 एंबुलेंस की मदद से कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जाता है कि निसार अली मेहनत-मजदूरी कर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक हुई मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!