• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मॉडलिंग करने बाली प्रियंका बहरीन में फंसने के बाद तिलहर अपने निवास पहुंची

ByTen News One Desk

Mar 18, 2026
57 Views

मॉडलिंग करने बाली प्रियंका बहरीन में फंसने के बाद तिलहर अपने निवास पहुंची


टेन न्यूज़ !! १८ मार्च २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
ईरान व अमेरिका इजराइल युद्ध के दौरान तिलहर के भाजपा नेता संजय पाठक की बेटी प्रियंका पाठक व दामाद अनुज पाठक मासूम बेटे अहान के साथ बहरीन में एक पखवाड़े तक पार्किंग में फंसे रहने के बाद आखिरकार भारत में उनकी सकुशल वापसी हुई । उनके तिलहर पहुंचने पर व्यापारी नेता सौरभ गुप्ता रवि व आदि लोगों ने हिंदू पट्टी स्थित आवास पर पहुंचकर हाल चाल जाना ।
गौर तलब है कि प्रियंका बहरीन में मॉडलिंग करती हैं ।

प्रियंका पाठक ने बताया कि वह बहरीन मैं युद्ध के दौरान फस गई थी । उन्हें 15 दिन कार पार्किंग में रुकना पड़ा जो की आर्मी एरिया के बिल्कुल नजदीक था । उन्होंने बताया कि और भी इंडियन वहां पर फंसे हुए थे। बहरीन में एयरपोर्ट बिल्कुल बंद कर दिया गया था उसके बाद वहां से परसो सऊदी वाया रोड लाया गया ।

वहां से कल की फ्लाइट से मुंबई पहुंचकर मंगलवार को तिलहर पहुंची है । जबकि सऊदी से निकलते हुए फिर से एयरपोर्ट पर हमला हो गया है । जिसके कारण अब फ्लाइट बंद हो चुकी हैं । फिलहाल प्रियंका अपने पति व बेटे के साथ सकुशल घर लौट चुकी हैं । प्रियंका के पिता संजय पाठक ने बच्चों की सकुशल वापसी पर ईश्वर का आभार व्यक्त किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!