• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बाबा साहब की खंडित प्रतिमा की झूठी शिकायत पर पुलिस सख्त, दो नामजद सहित अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ByTen News One Desk

Mar 18, 2026
37 Views

बाबा साहब की खंडित प्रतिमा की झूठी शिकायत पर पुलिस सख्त, दो नामजद सहित अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


भ्रामक सूचना फैलाकर शांति,सौहार्द व माहौल बिगाड़ने का आरोप


टेन न्यूज ।। 18 मार्च 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल*
*औरैया।* कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के ग्राम हलौआ स्थित अम्बेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को लेकर भ्रामक सूचना फैलाने के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि उक्त व्यक्तियों ने झूठी सूचना फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार सांफर ग्राम पंचायत के ग्राम हलौआ में करीब 30 वर्ष पूर्व स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा समय के साथ जर्जर हो चुकी है। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व आकाशीय बिजली की कड़क से प्रतिमा का दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे ग्रामीण स्वाभाविक रूप से टूटना बता रहे थे।

बीते 16 मार्च को प्रिन्स कुमार पुत्र रामकुमार निवासी दरवटपुर व आनन्द अम्बेडकर निवासी पुर्वा अद्योत अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रतिमा को खंडित किए जाने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।

ग्रामीणों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने भ्रामक जानकारी फैलानी शुरू कर दी, जिससे माहौल गरमाने लगा। आरोप है कि मामले को तूल देने के लिए आरोपियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर भी पोस्ट साझा किए, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों में उत्तेजना फैल गई। सूचना मिलते ही चौकी अटसू में तैनात बीट कांस्टेबल रामभरोसे व कांस्टेबल वीरेन्द्र चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

पुलिस की सक्रियता से किसी भी प्रकार की घटना के मद्देनजर बीट कांस्टेबल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद व्यक्तियों सहित अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!