कन्नौज में स्मार्ट मीटर बना मुसीबत, बिजली उपभोक्ता घंटों लाइन में परेशान कन्नौज में छोटे व्यापारियों को मिला सहारा, 5 किलो गैस सिलेंडरों का वितरण कटरा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दादी-पोती की मौत, पिता की हालत गंभीर, चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया खानकाह ए हुसैनीया कलीमिया में भव्य इफ्तार, सैंकड़ो रोज़दारों ने किया सामूहिक रोज़ा इफ्तार ढेकियाजुली में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद, एक गिरफ्तार, चार टोटो जब्त
---Advertisement---

कटरा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दादी-पोती की मौत, पिता की हालत गंभीर, चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया

By Ten News One Desk

Published on:

5 Views

कटरा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दादी-पोती की मौत, पिता की हालत गंभीर, चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया

टेन न्यूज़ ii 19 मार्च 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। कटरा–जलालाबाद राज्यमार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दादी और पोती की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कमलापुर निवासी बुधपाल गंगवार (35) अपनी बेटी रौनक (15) को दवाई दिलाने बाइक से कटरा आ रहे थे। उनके साथ बाइक पर उनकी मां रामवती (65) भी सवार थीं।

जैसे ही वे पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और कार दोनों सड़क किनारे खाई में जा गिरे।

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली पहुंचने पर डॉक्टरों ने रामवती और रौनक को मृत घोषित कर दिया, जबकि बुधपाल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण थाने पहुंच गए। इस दौरान कार चालक को दूसरी गाड़ी से हटाए जाने की सूचना पर परिजन भड़क उठे और विरोध जताया। बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने चालक विजय पाल को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!