• Tue. Jun 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खैरपुर चौराहे पर बेहोशी की हालत में पड़े अज्ञात युवक को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया, मृत घोषित 

ByTen News One Desk

May 6, 2024
258 Views

खैरपुर चौराहे पर बेहोशी की हालत में पड़े अज्ञात युवक को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया, मृत घोषित



टेन न्यूज़ !! ०६ मई २०२४ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


रविवार को खैरपुर चौराहे पर बेहोशी की हालत में पड़े अज्ञात युवक को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया था।जिसे डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

रविवार को अपराह्न डेढ़ बजे मीरानपुर कटरा जलालाबाद राज्यमार्ग किनारे खैरपुर चौराहा पर बेहोशी की हालत में पड़े अज्ञात युवक को पुलिस ने मीरानपुर कटरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया था।

जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर देखते ही डॉक्टर इरफ़ान अली खान ने मृत घोषित कर दिया था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट केलिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर को भिजबाया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी ने बताया कि!सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मरे अज्ञात युवक के शव को शिनाख्त केलिए शाहजहाँपुर पोस्टमार्टम हाऊस पर रखबा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!