जमीन पट्टा घोटाले का आरोप, लेखपाल पर गंभीर सवाल तिलहर में प्रथम विशाल माँ दुर्गा जागरण का आयोजन कल मीरानपुर कटरा में भाजपा के नामित सभासदों का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह मीरानपुर कटरा में ईद-उल-फितर की नमाज़ के समय घोषित, तैयारियां तेज कन्नौज में स्मार्ट मीटर बना मुसीबत, बिजली उपभोक्ता घंटों लाइन में परेशान
---Advertisement---

मीरानपुर कटरा में भाजपा के नामित सभासदों का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

By Ten News One Desk

Published on:

6 Views

मीरानपुर कटरा में भाजपा के नामित सभासदों का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

टेन न्यूज ii 20 मार्च 2026 ii पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। नगर पंचायत में शासन द्वारा नामित सभासदों के स्वागत में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत शर्मा को सभासद बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान बैंड-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। रजत शर्मा सहित अन्य नामित सभासदों को फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। पूरे नगर में जश्न का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया और “भारत माता की जय” व “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद जोशी, हरिशंकर मिश्र, संतोष शिरोमणि, अनुज सैनी, सुनील सिंह सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा अमित मिश्रा, रोहित राठौर, रवि सागर, जसवंत सिंह, गौरव मिश्रा, विपिन यादव, अजय वाल्मीकि, राजकुमार देवल, सोमबीर कुशवाहा, अवनीश श्रीवास्तव, अभिजीत सिंह, उमेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नदीम अली, डॉ. इमरान अली, इमरान मंसूरी, फुरकान बेग सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

समारोह में बड़ी तादात में लोगों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। कार्यकर्ताओं ने नव-नामित सभासदों को बधाई देते हुए उनके सफल और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!