• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा में ईद-उल-फितर की नमाज़ के समय घोषित, तैयारियां तेज

ByTen News One Desk

Mar 20, 2026
172 Views

मीरानपुर कटरा में ईद-उल-फितर की नमाज़ के समय घोषित, तैयारियां तेज


टेन न्यूज़ ii 20 मार्च 2026 ii पप्पू अंसारी,
मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर । पवित्र रमजान माह के समापन पर मनाए जाने वाले ईद-उल-फितर पर्व को लेकर नगर में उत्साह चरम पर पहुंच गया है। नगर की प्रमुख खानकाह ए कलीमियां, ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज़ के समय का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। समय घोषित होते ही मुस्लिम समुदाय ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

खानकाह ए कलीमियां के सज्जादानशीन हज़रत सैय्यद आदिल महमूद कलीमी चिश्ती कादरी देहलवी ने बताया कि यहां ईद-उल-फितर की नमाज़ सुबह 08:15 बजे अदा कराई जाएगी। उन्होंने रोज़ेदारों से समय से पहले पहुंचने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।

नगर की ईदगाह, बाड़े शरीफ, नूरी मस्जिद और अल मदीना मस्जिद में सुबह 08:00 बजे नमाज़ होगी। छिपियान मस्जिद में 08:15 बजे, डाकखाने वाली मस्जिद में 07:30 बजे, गौसिया मस्जिद में 07:15 बजे नमाज़ अदा की जाएगी। मुहल्ला मुगलान स्थित मुगलान वाली मस्जिद में 07:45 बजे तथा नई मस्जिद में 08:30 बजे नमाज़ का समय निर्धारित किया गया है।

ईद को लेकर नगर में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

बाजारों में भी ईद की रौनक देखने को मिल रही है। कपड़े, सेवइयां, मिठाइयां और अन्य सामानों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

धार्मिक गुरुओं व समाजसेवियों ने लोगों से अपील की है कि वे ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा जरूरतमंदों की मदद कर खुशियां साझा करें। ईद-उल-फितर का पर्व सामाजिक एकता और इंसानियत का संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!