• Wed. May 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नवरात्र पर्व पर तिलहर में सुरक्षा सख्त, बड़े हनुमान मंदिर में अधिकारियों ने लिया जायजा

ByTen News One Desk

Mar 21, 2026
47 Views

नवरात्र पर्व पर तिलहर में सुरक्षा सख्त, बड़े हनुमान मंदिर में अधिकारियों ने लिया जायजा


टेन न्यूज़ !! २१ मार्च २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर, शाहजहाँपुर। नवरात्र पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में कच्छियानी स्थित बड़े हनुमान मंदिर परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव एवं कोतवाल जुगुल किशोर पाल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लेते हुए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए, ताकि नवरात्र के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि पर्व के दौरान क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!