• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बेहोशी की हालत में मिले अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने जारी की पहचान की अपील

ByTen News One Desk

Mar 21, 2026
33 Views

बेहोशी की हालत में मिले अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने जारी की पहचान की अपील


टेन न्यूज़ !! २१ मार्च २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर, शाहजहाँपुर। थाना क्षेत्र में छाया ढाबा के पास बेहोशी की हालत में मिले एक अज्ञात व्यक्ति की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए उसका विवरण जारी कर लोगों से पहचान कराने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को तिलहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे एंबुलेंस के जरिए तिलहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक 19 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे सीएचसी के वार्ड बॉय नवीजान ने बेहोश व्यक्ति को एंबुलेंस से लाए जाने की सूचना दी थी।

मृतक का हुलिया

  • उम्र: लगभग 50 वर्ष
  • रंग: सांवला
  • चेहरा: लंबा
  • कद: सामान्य
  • पहनावा: काली टी-शर्ट और सफेद पायजामा

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना तिलहर पुलिस से संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!