• Wed. Jun 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में नवरात्र के चलते मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, ज्ञापन सौंपा

ByTen News One Desk

Mar 21, 2026
50 Views

तिलहर में नवरात्र के चलते मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, ज्ञापन सौंपा


टेन न्यूज़ !! २१ मार्च २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर, शाहजहाँपुर। नवरात्र पर्व के मद्देनजर हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में युवाओं ने कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग की है। साथ ही 24 घंटे के भीतर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

गुरुवार को कोतवाली प्रभारी जुगल किशोर पाल को दिए गए ज्ञापन में हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि नवरात्र के दौरान प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार मीट की दुकानें बंद रहनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद क्षेत्र में खुलेआम मीट की बिक्री हो रही है, जो धार्मिक भावनाओं के विपरीत है।

संजीव कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर मीट की दुकानों को बंद नहीं कराया गया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन पर गौरव, राहुल, गोविंद, शोभित राठौर, देव कुमार, अनुराग, विमल और भानु प्रताप सहित कई कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!