अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से दिव्यांग युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम शारदा मॉड्यूल प्रशिक्षण शुरू, वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल हत्या के मामले में वांछित बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, चाकू व रक्तरंजित कपड़े बरामद नव निर्माण के 9 वर्ष: कन्नौज में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, प्रभारी मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां बंद घर में चोरी का आरोप, लाखों के जेवर व नगदी गायब; पुलिस ने मामला बताया संदिग्ध
---Advertisement---

हत्या के मामले में वांछित बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, चाकू व रक्तरंजित कपड़े बरामद

By Ten News One Desk

Published on:

2 Views

हत्या के मामले में वांछित बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, चाकू व रक्तरंजित कपड़े बरामद

टेन न्यूज़ !! २१ मार्च २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज। जनपद में हत्या के एक सनसनीखेज मामले में वांछित बाल अपचारी को तिर्वा पुलिस ने संरक्षण में लेकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और रक्तरंजित कपड़े भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में कोतवाली तिर्वा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 मार्च 2026 को पट्टी ठठिया स्थित प्राथमिक चिकित्सालय मोड़ के पास से बाल अपचारी को हिरासत में लिया।

क्या है मामला
प्रकरण में वादी इसरार पुत्र शेर मोहम्मद निवासी ग्राम बहसार द्वारा 19 मार्च को मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। घायल की इलाज के दौरान मृत्यु होने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई गई।

पूछताछ में खुलासा
पुलिस पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उसने योजना बनाकर असर खान को बहाने से अपने साथ खेत की ओर ले गया। वहां पहले उसे बहला-फुसलाकर हाथ बांधे और फिर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

बरामदगी
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से खून से सने कपड़े और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। मामले में धारा 238 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस ने बाल अपचारी को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!