KANNAUJ: पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना, स्व-गणना का भी मिलेगा विकल्प सुल्तानपुर ब्रेकिंग: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार रायबरेली में पुलिस का बड़ा एक्शन: दो मुठभेड़ों में इनामी बदमाश घायल, पैर में लगी गोली जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों के द्वारा प्रतिदिन निपुण प्लस ऐप पर बच्चों का नियमित आकलन करने के निर्देश दिए मिशन शक्ति 5.0 के तहत हनुमत धाम में जागरूकता अभियान, पुलिस ने किया पैदल गश्त
---Advertisement---

मिशन शक्ति 5.0 के तहत हनुमत धाम में जागरूकता अभियान, पुलिस ने किया पैदल गश्त

By Ten News One Desk

Published on:

3 Views

मिशन शक्ति 5.0 के तहत हनुमत धाम में जागरूकता अभियान, पुलिस ने किया पैदल गश्त

टेन न्यूज़ !! २५ मार्च २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद में “मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत हनुमत धाम परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी तिलहर सहित अन्य अधिकारी और रिक्रूट महिला आरक्षियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान हनुमत धाम परिसर में पंपलेट वितरण कर महिलाओं को विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098 और 112 के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने और सजगता के साथ सशक्त बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के बाद पुलिस टीम द्वारा हनुमत धाम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त भी की गई। इस दौरान प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन, महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस विभाग का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं, ताकि महिलाओं में सुरक्षा और सम्मान की भावना मजबूत हो तथा जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!