• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीएम के निर्देश पर महेंद्र टी स्टॉल होटल पर छापा, खाद्य पदार्थों के सैंपल सील

ByTen News One Desk

Mar 24, 2026
26 Views

डीएम के निर्देश पर महेंद्र टी स्टॉल होटल पर छापा, खाद्य पदार्थों के सैंपल सील


टेन न्यूज़ !! २४ मार्च २०२६ !! डेस्क न्यूज़, तिलहर/शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के तिलहर कस्बे में डीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने महेंद्र टी स्टॉल होटल पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान खाद्य निरीक्षक ने समोसा, गुलाब जामुन और चाय के सैंपल लेकर उन्हें सील कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह और बलराम शर्मा की शिकायत पर की गई। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर तहसील गेट स्थित होटल में खराब खाद्य पदार्थों के उपयोग और नाबालिग बच्चों से काम कराने की शिकायत की थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल खाद्य विभाग को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और होटल में छापा मारकर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।

खाद्य निरीक्षक ने बताया कि होटल को पहले भी साफ-सफाई को लेकर नोटिस दिया जा चुका है। करीब दो महीने पहले भी यहां से सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट अभी लंबित है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी होटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक कर्मचारी भगौने में पैरों से आलू कुचलता नजर आ रहा था। इस मामले में भी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा शिकायत की गई थी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई को लेकर सतर्कता बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *