कटरा में खानकाह ए हुसैनिया कलीमिया में उर्स का तीसरा दिन, चादरपोशी की रस्म में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ BREAKING NEWS : शाहजहांपुर SP राजेश द्विवेदी का ट्रांसफर, Saurabh Dixit संभालेंगे कमान Big News: शाहजहांपुर में देखा गया सीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र व स्मार्टफोन वितरण ब्रेकिंग न्यूज़: बल्दीसराय पुलिस ने मारपीट व धमकी मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल UP GOVT.: पीलीभीत में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित, 27 केंद्रों का लोकार्पण
---Advertisement---

मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक से महिला सुरक्षा का संदेश, जागरूकता अभियान तेज

By Ten News One Desk

Published on:

6 Views

मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक से महिला सुरक्षा का संदेश, जागरूकता अभियान तेज

टेन न्यूज़, शाहजहांपुर, 29 मार्च 2026।

प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जनपद

शाहजहांपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में खिरनी बाग, कस्तूरबा महिला छात्रावास और रिजर्व पुलिस लाइन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटक में महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संदेश देते हुए महिलाओं और बालिकाओं को सतर्क एवं सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर—1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 181 (महिला सहायता) के बारे में अवगत कराया। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि जनपद में महिला सुरक्षा के लिए नियमित पेट्रोलिंग, एंटी-रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इस दौरान पुलिस अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी, छात्रावास की छात्राएं, स्थानीय महिलाएं एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि जनपद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा महिला अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!