• Fri. Jul 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया आर्य समाज मंदिर में धूमधाम से मनाया गया 144वां स्थापना दिवस औरैया।

ByTen News One Desk

Mar 29, 2026
54 Views

औरैया आर्य समाज मंदिर में धूमधाम से मनाया गया 144वां स्थापना दिवस
औरैया।


टेन न्यूज़ ii 29 मार्च 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो

दिबियापुर मार्ग स्थित आर्य समाज मंदिर में 144वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं और विद्वानों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

वार्षिकोत्सव के अवसर पर जन-जागृति कार्यक्रम के तहत लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर पानीपत, दिल्ली, बिजनौर सहित विभिन्न स्थानों से पधारे विद्वानों—आचार्य ओमप्रकाश शास्त्री, मोहित शास्त्री और श्रीमती सावित्री देवी ने विचार व्यक्त किए।
प्रेस वार्ता के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में लोगों की धर्म के प्रति आस्था और रुचि में कमी आना एक गंभीर विषय है। उन्होंने चिंता जताई कि सोशल मीडिया के माध्यम से धर्म का मजाक बनाया जा रहा है और गलत अफवाहें फैलाकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को धर्म के मूल सिद्धांतों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि धर्म का उद्देश्य समाज में नैतिकता, सद्भाव और अनुशासन बनाए रखना है, लेकिन कुछ लोग इसे मजाक और व्यापार का माध्यम बना रहे हैं, जो चिंताजनक है। ऐसे में समाज के सभी वर्गों को जागरूक होकर सही दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है।

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और प्रवचनों का भी आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
औरैया से टेन न्यूज़ ब्यूरो, रामजी पोरवाल की रिपोर्ट

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!