कटरा में खानकाह ए हुसैनिया कलीमिया में उर्स का तीसरा दिन, चादरपोशी की रस्म में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ BREAKING NEWS : शाहजहांपुर SP राजेश द्विवेदी का ट्रांसफर, Saurabh Dixit संभालेंगे कमान Big News: शाहजहांपुर में देखा गया सीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र व स्मार्टफोन वितरण ब्रेकिंग न्यूज़: बल्दीसराय पुलिस ने मारपीट व धमकी मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल UP GOVT.: पीलीभीत में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित, 27 केंद्रों का लोकार्पण
---Advertisement---

बाबरपुर में ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भयानक टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

By Ten News One Desk

Published on:

6 Views

बाबरपुर में ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भयानक टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

टेन न्यूज़ ii 30 मार्च 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर में सोमवार को ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बाबरपुर–मुगल रोड पर उस समय हुआ, जब दोनों वाहन तेज रफ्तार में आमने-सामने आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में विकास कॉलोनी निवासी अक्षय कुमार (19) पुत्र लक्ष्मी नारायण तथा शास्त्री नगर निवासी सोनू (19) पुत्र जगदीश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार के चलते आमने-सामने टक्कर बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!