• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

टोल पर डबल झटका: अजीतमल में बढ़ा टैक्स, अब पूरी तरह कैशलेस हुआ अनंतराम टोल प्लाजा

5 Views

टोल पर डबल झटका: अजीतमल में बढ़ा टैक्स, अब पूरी तरह कैशलेस हुआ अनंतराम टोल प्लाजा


टेन न्यूज़ ii 01 अप्रैल 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो
औरैया | अजीतमल
वाहन चालकों के लिए अजीतमल से बड़ी खबर सामने आई है। जनपद के अनंतराम टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल 2026 से टोल शुल्क में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ इसे पूरी तरह कैशलेस कर दिया गया है। अब यहां नगद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

टोल प्रबंधन के अनुसार 31 मार्च की रात 11:59:59 बजे के बाद से नए टोल रेट लागू कर दिए गए हैं। विभिन्न श्रेणियों के वाहनों पर ₹5 से ₹25 तक की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम यात्रियों की जेब पर असर पड़ना तय है।

संयुक्त महाप्रबंधक सत्यवीर यादव ने बताया कि नई दरों के अनुसार सभी तकनीकी व्यवस्थाएं अपडेट कर दी गई हैं और अब टोल पार करने के लिए फास्टैग या यूपीआई से भुगतान अनिवार्य कर दिया गया है। बिना डिजिटल पेमेंट के वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

नए टोल शुल्क (संक्षेप में)
कार (20 किमी मासिक पास): ₹350 ➝ ₹360
कार (सिंगल जर्नी): ₹110 ➝ ₹115
कार (रिटर्न 24 घंटे): ₹165 ➝ ₹170
हल्के वाणिज्यिक वाहन: ₹180 ➝ ₹185 (सिंगल), ₹270 ➝ ₹275 (रिटर्न)
बस/ट्रक: ₹375 ➝ ₹385 (सिंगल), ₹565 ➝ ₹580 (रिटर्न)
थ्री एक्सल वाहन: ₹410 ➝ ₹420 (सिंगल), ₹615 ➝ ₹630 (रिटर्न)
बड़े वाहन: ₹590 ➝ ₹605 (सिंगल), ₹885 ➝ ₹910 (रिटर्न)
ओवरसाइज वाहन: ₹720 ➝ ₹740 (सिंगल), ₹1080 ➝ ₹1105 (रिटर्न)

टोल प्रबंधन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने फास्टैग या यूपीआई को अपडेट कर लें, ताकि टोल प्लाजा पर किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कुल मिलाकर, अब सफर महंगा भी हुआ है और पूरी तरह डिजिटल भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!