• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में पेड़ कटान बना जानलेवा: यूकेलिप्टस गिरने से दो युवक गंभीर घायल, लापरवाही पर उठे सवाल

ByAmuksaxena Reporter

Apr 1, 2026
21 Views

तिलहर में पेड़ कटान बना जानलेवा: यूकेलिप्टस गिरने से दो युवक गंभीर घायल, लापरवाही पर उठे सवाल


टेन न्यूज़ ii 01 अप्रैल 2026 ii अमुक सक्सेना, शाहजहांपुर | तिलहर
तिलहर थाना क्षेत्र में पेड़ कटान के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां सड़क किनारे यूकेलिप्टस का पेड़ काटते समय वह अचानक राहगीरों पर गिर पड़ा। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ढकिया रघा के पास गर्रा नदी पुल के समीप कुछ लोग सड़क किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ों की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान पेड़ अनियंत्रित होकर सड़क से गुजर रहे अंकुश (पुत्र स्व. मटरू) और उसके साथी विशाल (पुत्र बुधपाल) पर गिर पड़ा। दोनों युवक पेड़ की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।

घायल अंकुश की मां राजकुमारी ने आरोप लगाया है कि पेड़ काटने वाले लोगों ने बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के लापरवाहीपूर्वक कटान किया, जिससे यह गंभीर हादसा हुआ। उन्होंने थाना तिलहर में शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!