• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

उच्च प्राथमिक विद्यालय शहबाजनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने हरि झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ

ByTen News One Desk

Apr 3, 2026
5 Views

उच्च प्राथमिक विद्यालय शहबाजनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने हरि झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ


मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर हमारे बच्चे, विशेषकर बेटियां, किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं: डीएम


प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें,केवल पाठ्य ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है; खेल-कूद, संगीत भी जरूरी: डीएम


टेन न्यूज़ !! ०३ अप्रैल २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर।

जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय शहबाजनगर विकास क्षेत्र ददरौल में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर तथा गुब्बारे उड़ा कर किया गया।

स्कूल चलो अभियान एवं पुस्तक वितरण समारोह का शुभारंभ करते हुए ममता यादव ने सभी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों का आवाहन किया उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक अपने बच्चों को स्कूल में प्रवेश कराए। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । राज्य स्तर पर पीटी प्रतियोगिता में विजयी बच्चों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया । जिलाधिकारी ने सभी बच्चों की भूरि भूरि प्रशंसा भी की ।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ने बच्चों से कहा कि अच्छे से पढ़ लिख कर अपना तथा अपने माता-पिता एवं देश का नाम रोशन करें। उन्होंने अभिभावको का आह्वान किया कि जनपद में 06 वर्ष का कोई बच्चा विद्यालय में नामांकन से छूटने न पाए। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि कड़ी लगन एवं मेहनत से छात्रों को शिक्षा देते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करे। शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर देश के भविष्य उज्जवलकरें। उन्होंने कहा कि पढ़कर बच्चे अच्छे नागरिक बनकर आगे बढ़ेंगे तभी देश भी आगे बढ़ेगा। बच्चे पढ़े आगे बढ़े अपने लक्ष्य को प्राप्त करें और भविष्य में उन्हें किसी के ऊपर निर्भर न रहना पड़े।

विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम ‘स्कूल चलो अभियान’ एवं पुस्तक वितरण समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा सभी अभिभावकों और नागरिकों से अनुरोध है कि यदि उनके आसपास कोई बच्चा स्कूल नहीं जा रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत विद्यालय या शिक्षकों को दें, ताकि प्रशासन और शिक्षा विभाग मिलकर उसकी समस्याओं का समाधान कर उसे शिक्षा से जोड़ सकें।

आज के समय में शिक्षा का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है, जिसका उदाहरण हाल ही में घोषित यूपी पीसीएस परिणाम हैं, जहाँ शीर्ष 10 में से 6 स्थान लड़कियों ने प्राप्त किए। यह दर्शाता है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर हमारे बच्चे, विशेषकर बेटियां, किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। इसलिए केवल नामांकन ही नहीं, बल्कि बच्चों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। कोई भी बच्चा स्कूल जाने से छूटना नहीं चाहिए।

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी श्रीमद् गीता भागवत के श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन विकास खंड स्तर पर 7 मई और जिला स्तर पर 14 मई को किया जाएगा, जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे भाग लेंगे और विजेताओं को 25,000, 20,000 एवं 15,000 रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे।

उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे बच्चों को इसके लिए तैयार करें और उनकी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। साथ ही यह भी कहा कि केवल पाठ्य ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है; खेल-कूद, संगीत, नृत्य, पेंटिंग और शतरंज जैसी गतिविधियाँ भी बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यदि किसी बच्चे में विशेष प्रतिभा पाई जाती है, तो प्रशासन द्वारा उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए विशेष कोच और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे अपने कौशल को और निखार सकें और भविष्य में देश व समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने कहा कि 3 से 6 वर्ष के बच्चों का बाल वाटिका में तथा 6 वर्ष के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। कमजोर वर्ग ककी बच्चियों को कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाए। अभिभावक बच्चों को निर्धारित समय पर पढ़ने के लिए विद्यालय भेजें।

उन्होंने बताया कि जनपद लगातार प्रगति कर रहा है इस वर्ष निपुण विद्यालय आकलन में जनपद प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा । इंस्पायर अवार्ड योजना में आवेदन करने वालों में जनपद शाहजहांपुर पूरे भारत में सुपर 50 में स्थान पाया । उच्च प्राथमिक विद्यालय शहबाजनगर की टीम ने राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करके प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया ।

ग्राम प्रधान शहबाजनगर महेश चंद्र गौतम ने बताया कि इस ग्राम पंचायत में 15 विद्यालय संचालित हो रहे हैं । बच्चों की शिक्षा के बेहतर प्रयास किए गए हैं साथ ही ग्राम पंचायत में एक खेल का मैदान भी बनाया गया है ।

जिलाधिकारी ने पीटी में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों पवन , राजा , अरुण , विकांशु , विमल , सौरभ , जितिन , अतुल , रोहित आदि को पुरस्कृत किया। साथ ही जिलाधिकारी तथा जिला पंचायत के द्वारा बच्चों को पुस्तक वितरण किया गया। विद्यालय की बालिका साक्षी तथा क्रांति को राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता में सफलता प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की बालिका इरम , सोनी , सोनाली , उपासना , मुस्कान , काजल , अपेक्षा मोनी आदि बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ददरौल सुरेंद्र कुमार मौर्य, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता सतीश कनौजिया, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सोहन शुक्ला, एस.आर.जी. शाहजहांपुर डॉ अरुण कुमार गुप्ता, कस्तूरबा गांधी वार्डन मंजू गंगवार, आशीष, वासिफ अली, चमन आरा, नरगिस, नगमा, अर्शी, शबाना रहमान, राज कौर, महापारा, अनुराधा सक्सेना, गजाला परवीन, तबस्सुम बेगम, पंकज रस्तोगी, लालाराम तथा दपिन्दर कौर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में रविंद्र पाल प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया मंच का संचालन श्री आदर्श श्रीवास्तव ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *