• Sun. Apr 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हनुमान जन्मोत्सव पर मझोला में निकली बालाजी की भव्य शोभायात्रा

ByTen News One Desk

Apr 3, 2026
17 Views

हनुमान जन्मोत्सव पर मझोला में निकली बालाजी की भव्य शोभायात्रा


टेन न्यूज़ !! ०३ अप्रैल २०२६ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत। जनपद के कस्बा मझोला में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बालाजी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और श्रीहनुमान के रूप में सजे कलाकारों की आकर्षक झांकियों ने नगरवासियों का मन मोह लिया।

शोभायात्रा जैसे ही मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरा नगर “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों में उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंची, जहां हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया और प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी समुचित इंतजाम किए गए थे।

पीलीभीत जिला ब्यूरो चीफ
रामचंद्र सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *