• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली ने सीएचसी गुगरापुर का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

ByTen News One Desk

Apr 3, 2026
28 Views

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली ने सीएचसी गुगरापुर का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत


टेन न्यूज़ !! ०३ अप्रैल २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

कन्नौज। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर वैशाली ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुगरापुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, अस्पताल परिसर की स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, प्रसूति कक्ष और वार्डों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से भी संवाद कर उपचार संबंधी सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर आशा कार्यकत्रियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें टीकाकरण अभियान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान योजना सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा हुई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आशा कार्यकत्रियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा जन-जागरूकता अभियान को और तेज करें।

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं स्टाफ को सेवाओं में सुधार लाने, समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!