• Sun. Apr 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहाँपुर: जलालाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण

9 Views

शाहजहाँपुर: जलालाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण


टेन न्यूज़ ii 04 अप्रैल 2026 ii डीपी सिंह@डेस्क न्यूज़,

शाहजहाँपुर
तहसील जलालाबाद में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, एडीएम (ई), उपजिलाधिकारी जलालाबाद, प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों में भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, पुलिस सहायता, पारिवारिक विवाद, वन विभाग से जुड़े मुद्दे, पेंशन, विद्युत, जलापूर्ति एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाए तथा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से संबंधित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने, फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को तत्काल राहत प्रदान की गई, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *