“कटरा उपचुनाव में नई एंट्री”ओमकार कश्यप ने ठोकी मजबूत दावेदारी, सियासी हलचल तेज
टेन न्यूज ii 14 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
मीरानपुर कटरा नगर पंचायत उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। अध्यक्ष पद की दौड़ में ओमकार कश्यप ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। उनकी सक्रियता और लगातार जनसंपर्क के चलते क्षेत्र में समर्थकों का उत्साह बढ़ता नजर आ रहा है।
ओमकार कश्यप ने कहा कि वे जनता की आवाज़ बनकर “विकास, विश्वास और बदलाव” के संकल्प के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर में साफ-सफाई, बेहतर पेयजल व्यवस्था, सड़क सुधार और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इस बार चुनाव में नए चेहरे और जमीनी मुद्दे निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में ओमकार कश्यप की उम्मीदवारी को एक मजबूत विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
नगर में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो चुकी हैं और अलग-अलग दावेदार अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मीरानपुर कटरा की जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।
