• Tue. Apr 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“नेरा में अंबेडकर जयंती की धूम” मंत्री असीम अरुण की अगुवाई में भव्य आयोजन

ByTen News One Desk

Apr 14, 2026
5 Views

“नेरा में अंबेडकर जयंती की धूम” मंत्री असीम अरुण की अगुवाई में भव्य आयोजन


टेन न्यूज ii 14 अप्रैल 2026 ii प्रभाष चंद्र ब्यूरो
कन्नौज (उत्तर प्रदेश)। टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट— विकासखंड कन्नौज के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेरा में 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण की अगुवाई में आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन मंच संस्थापक अजय कुमार दोहरे एवं व्यवस्थापक सोनू कुमार दोहरे के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर अर्जुन सिंह कटियार, चंदन कटियार, दिनेश राजपूत, मोहित दोहरे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहब के सिद्धांतों को अपनाकर समाज में जागरूकता और समानता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!