• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज: नगर पालिका में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण, मंत्री असीम अरुण ने पारदर्शिता व कर्मचारी हितों पर दिया जोर

ByTen News One Desk

Apr 17, 2026
2 Views

कन्नौज: नगर पालिका में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण, मंत्री असीम अरुण ने पारदर्शिता व कर्मचारी हितों पर दिया जोर


टेन न्यूज़ !! १७ अप्रैल २०२६ !! रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज

कन्नौज नगर पालिका परिषद में गुरुवार को नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी सदर वैशाली द्वारा सभी सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इन सभासदों ने ली शपथ:
सतीश दोहरे (काजीटोला), श्याम तिवारी (सरायमीरा), रतन कुमार (कन्नौज सदर), शिवप्रकाश कटियार (करियार सरायमीरा) और विनीता चतुर्वेदी (हरदेवगंज)।

विकास और पारदर्शिता पर जोर
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि नगर का समग्र विकास प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से ही संभव है। उन्होंने नगर पालिका की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, समयबद्धता और संवेदनशीलता सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।

कर्मचारी हितों पर सख्त रुख
मंत्री ने नगरपालिका कर्मचारियों के मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए वेतन पर्ची और साप्ताहिक अवकाश में पाई गई अनियमितताओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि—

  • पिछले वित्तीय वर्ष का वेतन विवरण स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराया जाए
  • प्रत्येक कर्मचारी को हर माह हस्ताक्षरित वेतन पर्ची दी जाए
  • कर्मचारियों को नियमानुसार महीने में चार साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित किए जाएं

अधिकारियों को अल्टीमेटम
मंत्री ने साफ चेतावनी दी कि जनसेवा और कर्मचारी हितों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने सभी निर्देशों के अनुपालन के लिए एक सप्ताह की समय-सीमा तय करते हुए सात दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!